राजधानी में त्योहारों पर पटाखे चलाने का समय हुआ निर्धारित दीपावली….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल
12/नवंबर/2020
भोपाल में पटाखे चलाने का समय हुआ निर्धारित दीपावली पर 2 घंटे और क्रिसमस नए साल पर 35 मिनट चला सकते हैं जिला प्रशासन में जारी की गाइडलाइन……
भोपाल जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार जिसमे NGT न्यायालय द्वारा जारी आदेश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में भोपाल का नाम भी आने के कारण यहां एनजीटी के आदेश के तहत एवं गृह मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार दीपावली पर रात 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आतिशबाजी पटाखे चला सकते हैं।
पटाखे ग्रीन एवं स्वदेशी ही चलाने हैं , गुरु पर्व एवं छट पर्व पर सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक पटाखे चला सकते हैं।
एवं क्रिसमस और न्यू ईयर पर रात 12:00 बजे से 12:35 तक सिर्फ 35 मिनट तक ही आतिशबाजी की जा सकती है।
प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एवं एनजीटी द्वारा जारी आदेश, जिसमें कहा गया है कि सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में आतिशबाजी प्रतिबंधित हो या फिर वहां किसी प्रकार का समय निर्धारित हो, जिस समय आतिशबाजी चलाई जा सके ।
इसी क्रम में आज भोपाल जिला प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, 2 दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट पर कहा गया था कि खूब आतिशबाजी चलाएं कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सिर्फ स्वदेशी पटाखे चलाएं, विदेशी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों से दूर रहें । लेकिन आज धनतेरस के दिन जारी आदेश में भोपाल को दीपावली के दिन केवल 2 घंटे की आतिशबाजी की छूट मिली है।

