भोपाल
26/जनवरी/2021
गणतंत्र दिवस पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान… बदले जाएंगे अब इन जगहों के नाम!
26 जनवरी (Republic 2021) गणतंत्र दिवस पर भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिया बड़ा बयान …..
आज भारत देश अपना 72वां गणतंत्र मना रहा है। इस मौके पर नेतागणअपने निवास स्थान पर भी झंडा फहरा रहे हैं।
राजधानी भोपाल में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी अपने आवास पर किया। गणतंत्र दिवस (republic day) के मौके पर झंडा फहराने के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है।
मीडिया से चर्चा करते हुए भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत के वास्तविक इतिहास को फिर से पुनःस्थापित करने की आवश्यकता है।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह प्रयास कर रहीं हैं और जल्द ही भोपाल में कई क्षेत्रों के नाम बदले जाएंगे। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा उन्होंने सरकार से इस्लामनगर, लालघाटी के नाम बदलने की मांग रखी है। इसके साथ ही सांसद ठाकुर ने कहा कि लालघाटी, हलाली डैम का इतिहास बहुत पुराना है और यह जगह क्रांति वीरों के नाम से शोभनीय थीं,जिसे मुगल शासकों द्वारा बदला गया है।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस बारे में प्रयास करती रहेंगी और भोपाल फिर से वास्तविक इतिहास के साथ पुनर्स्थापित होगा।
यहां बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी हलाली डैम के नाम बदलने की मांग रखी थी। उमा भारती ने कहा कि हलाली डैम को पर्यटन केंद्र बनाया जा रहा है इसलिए इसमें से हलाली शब्द को हटाया जाना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से संपर्क कर , हलाली डैम के नाम को बदलने की मांग की है।
जबकि यह पहली बार नहीं हो रहा है ,जब भोपाल में क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग रखी गई हो। इसके पहले वर्तमान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर अटल जंक्शन रखने की मांग की थी।
दूसरी और इंदौर के भाजपा सांसद शंकर लालवानी द्वारा भी इंदौर के कई क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग की गई है।
File photo

