Kesaria News

महाराष्ट्र से अंतरराज्यीय बस परिवहन बन्द…भोपाल में पर्याप्त बेड क्षमता!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

बुधवार,31/मार्च/2021,भोपाल…..

केबिनेट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना #covid19 की स्थति की समीक्षा की। जिलों से प्राप्त प्रबंधों की विस्तृत जानकारी ली एवं वीसी से चर्चा की शुरूआत इंदौर से ….
15 अप्रैल 2021 तक अंतर्राज्यीय बस परिवहन नही होगा। भोपाल के बारे में चर्चा में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि भोपाल में बेड क्षमता 4 से 6 हजार है। बेड, उपचार और आइसोलेशन की पर्याप्त व्यवस्था है। राजधानी में कुल 171 वेक्सिनेशन केंद्र हैं। धर्म गुरु भी जागरूक कर रहे हैं।भोपाल में अनेक धर्मगुरु सार्वजनिक तौर पर वेक्सीन लगवा चुके हैं जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। भोपाल में दस हजार चालान हुए हैं।

सीएम ने कहा कि जन जागरूकता का कार्य निरंतर चलता रहे, मास्क के उपयोग के लिए प्रेरित करते रहें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यमराज बनकर घूमना, लोगों को जागरूक करना, अन्य प्रयोग भी करें, जिससे लोग प्रभावित हों,शॉप्स के पास सर्किल निर्मित करना और जनता को समझाइश देंने की बात भी कही। कलेक्टर ,भोपाल ने बताया कि पॉजिटिव प्रकरण की संख्या नहीं बढ़ रही। सीएम ने कहा कि हमीदिया सहित सभी केंद्रों में वेक्सीन लगाने के कार्य को गति दें। स्वैच्छिक संगठन को जोड़ा है। वे आगे आ रहे हैं।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन की स्थिति से वे चिंतित हैं। इन स्थानों पर कुछ माइक्रो कंटनमेंट जोन बनाकर नियंत्रण करें। अन्य उपयोगी सुझाव दें जिले…. ज्यादा संक्रमण को हर हाल में रोकना है। क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से चर्चा कर निर्णय लें। सीएम की बैतूल, ग्वालियर जिलों से भी चर्चा हुई। उन्‍होंने खरगोन और रतलाम पर भी चर्चा की।

Meeting photo
Covid19 meeting photo

कलेक्टर,रतलाम ने बताया कि रेलवे प्रशासन से यात्रियों के मोबाइल नंबर लेकर समझाइश देने का प्रयोग कर रहे,बाहर से आए रेल यात्रियों को फोन कर आइसोलेट रहने को कहेंगे।

धार जिले में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी सीएम को दी गई। मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देते हुए मंडी में दस हजार मास्क बांटे गए।

कमिश्नर ,भोपाल ने बताया कि भोपाल में बेड क्षमता बढ़ाने और जांच रिपोर्ट जल्दी आए,ये व्यवस्था कर रहे हैं। महाराष्ट्र की सीमा के जिले छिंदवाड़ा में मास्क नहीं लगाने पर 6401 स्पॉट फाइन किए गए। 15 अप्रैल तक अंतर राजीय बस परिवहन नही होगा।

सागर में 39 प्रकरण औसतन आ रहे हैं। कलेक्टर,सागर ने बताया बीएमसी के अलावा चार निजी अस्पताल में बेड की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय के ही अस्सी प्रतिशत केस हैं।

रीवा में पर्याप्त व्यवस्था है,तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाते हैं पॉजिटिव रोगियों को , वेक्सिनेशन हो रहा है ,तीन अप्रैल को शिविर लगा रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री को बताया गया कि सीहोर में भी भगोरिया आयोजन नहीं हुए। शाजापुर की समीक्षा में बताया गया कि शहरी क्षेत्र में ज्यादा केस आ रहे। क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप के सहयोग से होली पर्व सादगी से मनाया गया। अस्सी प्रतिशत पॉजिटिव रोगी होम आइसोलेशन में हैं। दो सीसीसी तैयार हैं। ये सीसीसी शाजापुर और शुजालपुर में बनाये गए है।

सागर में 39 प्रकरण औसतन आ रहे हैं। कलेक्टर ने बताया बीएमसी के अलावा चार निजी अस्पताल में बेड की व्यवस्था की गई है।जिला मुख्यालय के ही अस्सी प्रतिशत केस हैं।बैठकें कर रहे जन प्रतिनिधियों के साथ।जन जागरूकता अभियान असर भी दिख रहा। खंडवा में 24 प्रतिशत पॉजिटिव रोगी ही अस्पताल में हैं। त्योहारों पर नियंत्रण रहा। सहयोग मिला। अब तक 69 लाख का जुर्माना मास्क न लगवाने पर किया गया है।

सीएम ने कहा कि प्रशासन ने महाराष्ट्र का सीमावर्ती जिला होने पर भी अच्छा नियंत्रण किया है। प्रदेश में रोको टोको अभियान भी अधिकांश जिलों में चल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा झाबुआ,बड़वानी की भी समीक्षा की गई। जांच,उपचार,आइसोलेशन,जन जागरूकता संबंधी कार्यों, प्रयासो की विस्तार से जानकारी ली गई। बुरहानपुर में मेरी होली मेरे घर का स्लोगन लोकप्रिय हुआ। जिले में पर्याप्त बेड हैं,इनका उपयोग नहीं हो रहा है। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र से लगा हुआ होने के बाद भी अच्छा कंट्रोल किया गया है।
उत्तम उदाहरण है मप्र का बुरहानपुर।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version