Site icon Kesaria News

मप्र सीएम ने दिए मंत्रियों को जिले के प्रभार…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा निर्णय, कोरोना से निपटने मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms


भोपाल, 12/अप्रैल/2021

मप्र, CM Shivraj Singh Chouhan ने आज मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्रियों को कोरोना (covid ) से निपटने के लिए बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है। जिलों का कोरोना नियंत्रण प्रभार मंत्रियों को दिया गया है और जिलों में कोरोना प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं।

ये व्यवस्था कोविड19 कोरोना (Covid 19) के लिए की गई है। प्रभारी मंत्रियों को जिलो में जाकर कोरोना नियंत्रण के लिए काम करने के लिए कहा गया है। ये मंत्री जिलों में कोरोना नियंत्रण संबंधी व्यवस्था, संसाधन, समन्वय, बैठक इत्यादि की जिम्मेदारी संभाल सकेंगे।

इसके साथ ही जिलों में कोविड केयर (covid care) सेंटर बनाने की रूपरेखा, ऑक्सीजन, बेड बढ़ाने, दवा आपूर्ति इत्यादि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी इन्हें ही सौंपी गई है।
सीएम ने मंत्रियों को तत्काल काम में जुटने के लिए कहा है। फिलहाल मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अस्वस्थ हैं और डॉ.नरोत्तम मिश्रा प्रदेश से बाहर पश्चिम बंगाल में हैं, इसलिए इन्हें जिम्मेदारी बाद में दी जाएगी। शेष मंत्रियों को जिले बांटे दिए गए हैं।

इन मंत्रियों को दिए गए कोरोना नियंत्रण प्रभार, मिले ये जिले …..

गोपाल भार्गव – सागर, नरसिंहपुर

तुलसी सिलावट – इंदौर

भूपेंद्र सिंह – दमोह

विश्वास सारंग – भोपाल, सीहोर

कमल पटेल – हरदा, बैतूल, होशंगाबाद

कुंवर विजय शाह – खंडवा, बुरहानपुर

जगदीश देवड़ा – मंदसौर, रतलाम

बिसाहूलाल सिंह – अनूपपुर, शहडोल, सीधी

यशोधरा राजे सिंधिया – शिवपुरी, दतिया

मीना सिंह – उमरिया, मंडला, डिंडोरी

बृजेंद्र प्रताप सिंह – पन्ना, कटनी, छतरपुर

प्रभु राम चौधरी – रायसेन, विदिशा

महेंद्र सिंह सिसोदिया – गुना, राजगढ़

प्रदुम्न सिंह तोमर – ग्वालियर

प्रेम सिंह पटेल – बड़वानी

ओमप्रकाश सकलेचा – नीमच

उषा ठाकुर – देवास

अरविंद सिंह भदोरिया – जबलपुर, छिंदवाड़ा

डॉ मोहन यादव – उज्जैन

हरदीप सिंह डंग – खरगोन, झाबुआ

राजवर्धन सिंह धार – अलीराजपुर

भारत सिंह कुशवाह – मुरैना, श्योपुर

इंदर सिंह परमार – शाजापुर, आगर मालवा

रामखेलावन पटेल – रीवा, सतना, सिंगरौली

रामकिशोर कांवरे – बालाघाट, सिवनी

बृजेंद्र सिंह यादव – अशोकनगर

सुरेश धाकड़ निवाड़ी – टीकमगढ़

ओपीएस भदोरिया – भिंड

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version