Site icon Kesaria News

नकली इंजेक्शन होने के शक में..डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त में…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
15/अप्रैल/2021

इंदौर मप्र…
इंदौर में क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को रेमडेसिविर ( remdesivir injection ) की एक बड़ी खेप पकड़ी है। एक पेटी में 400 इंजेक्शन एकसाथ मिलने से पुलिस अफसर भी हैरान रह गए हैं।
पुलिस को शक है कि ये इंजेक्शन नकली हो सकते हैं! आरोपित का नाम डॉ. विनीत उर्फ विनयशंकर त्रिवेदी जो कि खंडवा रोड रानीबाग का रहने वाला बताया गया है।

क्राइम ब्रांच के ASP गुरुप्रसाद पाराशर ने पुष्टि करते हुए है,कि पेटी में 400 इंजेक्शन मिले हैं। जिन पर रेमडेसिविर का लेवल लगे हुए थे।
लेकिन इनके नकली होने का अंदेशा है।
शक है दवा माफिया रेमडेसिविर का लेवल लगाकर बाजार में खपा रहे हैं।
पुलिस अब खाद्य व औषधि विभाग से इंजेक्शन के नकली या असली होने की जांच करवा रही है।…

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version