Kesaria News

सांसद नकुल नाथ के प्रतिनिधि सौरभ ठाकुर भाजपा में शामिल…

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के प्रतिनिधि सौरभ ठाकुर भाजपा में शामिल…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

भोपाल,22/जून/2021

छिंदवाड़ा सांसद के प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता सौरभ ठाकुर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सौरभ ठाकुर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें पार्टी मैं शामिल किया।

इस अवसर पर ठाकुर ने बताया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सुश्री कविता पाटीदार, सरतेन्दु तिवारी, हरिशंकर खटीक, पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विवेक साहू, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार आदि उपस्थित थे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version