Site icon Kesaria News

मप्र एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भाजपा ने नियुक्त….

लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा ने दायित्व सौंपे…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

25/जुलाई/2021

मध्य प्रदेश के संभावित 1लोकसभा और 3 विधानसभा उप चुनावों को लेकर भले ही चुनाव आयोग ने अभी इनकी तारीखों का ऐलान ना किया हो ,लेकिन संगठन और सरकार स्तर पर मध्यप्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारी कर ली है।

भोपाल….

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित एक लोकसभा क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की दृष्टि से दायित्व तय किए हैं। यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं।

खण्डवा लोकसभा क्षेत्र का विस्तार जिन चार जिलों तक है, उन चारों जिलों के अनुसार संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे गए हैं।
जिसमें बुरहानपुर जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, खण्डवा जिले में प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, देवास जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय तथा खरगोन जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती जिला स्तर पर दायित्व संभालेंगे।

खण्डवा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार विकेन्द्रित दायित्व भी सौंपे गए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री तुलसी सिलवाट एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सौधिंया।

बुरहानुपर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री इंदर सिंह परमार तथा संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा।

मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विजय शाह और संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार।

खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री कमल पटेल एवं संगठनात्मक दृष्टि से पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर।

पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री मोहन यादव तथा संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन और सांसद शंकर लालवानी।

बागली विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय।

भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती।

बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता को दायित्व सौंपे गए हैं।

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह तथा संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव एवं प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा।

सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री रामखिलावन पटेल, बिसाहूलाल सिंह और बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार एवं प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय।

अलीराजपुर जिले के जोवट विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विश्वास सारंग एवं प्रेम सिंह पटेल तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भांवर, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी को दायित्व सौंपे गए हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version