भोपाल की बेटी ने किया देश में नाम रोशन यूपीएससी में अव्वल!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
24/सितंबर/2021
भोपाल…
#UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली भोपाल की बेटी जागृति अवस्थी को मिल रहीं सब जगह से बधाई।
यूपीएससी के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। यूपीएससी की परीक्षा में भोपाल की जागृति अवस्थी ने दूसरी रैंक प्राप्त की है। कोरोना covid19 काल में घर में पढ़ाई कर जागृति अवस्थी ने यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल किया है।महिला उम्मीदवारों में जागृति अवस्थी ने टॉप किया है।
यहां बता दें कि यूपीएससी परीक्षा देने के लिए जागृति ने बीएचईएल (BHEL) की नौकरी को छोड़ दिया था।
साथ ही महिला उम्मीदवारों में जागृति अवस्थी ने टॉप किया है। और ओवरॉल उन्होंने सेकेंड पोजिशन हासिल की है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ परीक्षा पास की है।
वह MANIT (मौलाना आज़ाद…) भोपाल से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में स्नातक हैं।

