सब्यसाची मुखर्जी माफी मांगो, विज्ञापन हटाओ नहीं तो होगी FIR और अलग से भेजा जाएगा फोर्स डॉ. नरोत्तम…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल-डेस्क…
31/0अक्टूबर/2021
मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने आज कहा कि, मैने डिजाईनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र का विज्ञापन देखा जो की बेहद ही आपत्तिजनक है।
आभूषणों में धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्त्व मंगलसूत्र का ही है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा माँ पार्वती और काले हिस्से में भगवान शिव को माना जाता है।शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। तथा माँ पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।
मुझे इस बात को लेकर बेहद आपत्ति है कि तमाम चेतावनी के बाद भी हिंदू धर्म व उसके प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की सुनियोजित जारी है।
यदि 24 घंटे मे इस विज्ञापन को नही हटाया गया और माफी नही मांगी गई तो संबधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR होगी और अलग से फ़ोर्स भी भेजी जाएगी।

