ठेमी थाना प्रभारी गौरव चाटे के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
06/दिसंबर/2021
नरसिंहपुर, मप्र….
सोमवार को जिले के ठेमी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 10 लाख 50 हजार कीमत की 105 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।
अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रिय किये गए हैं मुखबिर:पुलिस
ठेमी थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव – तिंदनी रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस अनुसार,राजस्थान की और से आरोपी ला रहे थे स्मैक।
ठेमी थाना पुलिस ने गाडरवारा के तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार।
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

