भोपाल कारोबारी दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर CBI की छापेमारी…
बड़ी खबर केसरी खबर@sms
31/दिसंबर/2021
देश के बड़े कारोबारियों में गिने जाने वाले भोपाल के दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon Bhopal) के दफ्तर में शुक्रवार तड़के सीबीआई (CBI RAIDS ) की टीम ने छापा मारा। दिल्ली से आई टीम भोपाल चूनाभट्टी स्थित दफ्तर पर जांच कर रही है।
HIGHLIGHTS….
रिश्वत मामले में दिलीप बिल्डकॉन के पार्टनर देवेंद्र जैन को कोच्चि से सीबीआई ने लिया हिरासत में…
मप्र के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के भाई बताये जाते हैं जैन…
राजधानी भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी…
रिश्वत और टैक्स चोरी मामले में सीबीआई कर रही छापेमारी….
दिलीप बिल्डकॉन के पास भोपाल मेट्रो का कार्य भी…
दिलीप सूर्यवंशी हैं MP के सबसे बड़े कारोबारी…
भोपाल, मप्र
इस छापे की जानकारी स्थानीय स्तर पर पुलिस और सीबीआई भोपाल को नहीं है। दिलीप बिल्डकॉन के प्रमोटर दिलीप सूर्यवंशी, सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी बताए जाते हैं। सीबीआई सूत्रों का दावा है कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। एनएचएआई (NHAI) के एक अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत मामले की जांच में दिलीप बिल्डकॉन के यहां ये कार्यवाही की गई है (सूत्र)।
आधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी दोनों एजेंसियों की तरफ से नहीं दी गई है। दिलीप बिल्डकॉन की गिनती एमपी के बड़े कारोबारियों में होती है।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कंपनी के ठिकानों पर रात दो बजे छापेमारी शुरू की है। छापेमारी के लिए टीम दिल्ली से आई थी। दिलीप बिल्डकॉन ने हाल ही में भोपाल होटल ताज का निर्माण करवाया है। साथ ही इस ग्रुप के पास भोपाल में मेट्रो निर्माण का भी काम है। कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है। स्थानीय पुलिस और सीबीआई भोपाल की टीम को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
भोपाल दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई के छापे। रात 3 बजे के लगभग शुरू हुई कार्यवाही।#CBI_RAID#DILIPBUILDCON#BHOPAL pic.twitter.com/vw3fDmYFSZ
— KESARIANEWS.COM (@kesarianews) December 31, 2021
दिलीप बिल्डकॉन के मालिक का नाम दिलीप सूर्यवंशी है। उनकी गिनती देश के बड़े कारोबारियों में होती है। कई राजनेताओं से उनके संबंध भी अच्छे हैं। हाल ही में एक बड़े ग्रुप की तरफ से इस कंपनी को अधिग्रहण की चर्चा भी थी। तीन दिन पहले ही कंपनी की तरफ से भोपाल के चूनाभट्टी थाने में एक अपने प्रशासनिक मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। कंपनी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि मैनेजर ने पांच करोड़ रुपये का चूना लागाया है।
वहीं, खबरों के मुताबिक यह कार्रवाई एनएचएआई रिश्वत कांड को लेकर चल रही है। दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के अधिकारी को एनएचआई अफसर को रिश्वत देते पकड़े जाने की खबर है। उसी की जांच सीबीआई कर रही है। इसी मामले में दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर पर छापेमारी हो रही है।

