Site icon Kesaria News

तेंदुए ने किया 5 को घायल, वन अमले से विधायक रामबाई बोलीं हर घर मे है हथियार तो वहीं पूर्व मंत्री…

दमोह के देवरान गांव में 5 दिन बाद फिर तेंदुए का आतंक,5 को किया घायल- वन विभाग के अमले से विधायक बोलीं हर घर मे है हथियार, तो वहीं पूर्व मंत्री बोले परमिशन दो हम निपटा देंगे!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

31/जनवरी/2022

मप्र के दमोह के देवरान गांव में 5 दिन बाद एक बार फिर तेंदुए ने आतंक का माहौल बना दिया है। गांव में तेंदुआ leopard ने हमला कर 5 लोगों को घायल कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीण गुस्से में है। रविवार को लोगों को जैसे ही पता चला कि यहां पर तेंदुआ फिर आ चुका है, तो वह गुस्से में आ गए और उन्होंने चक्का जाम करने का मन बना लिया।

मामले की जानकारी लगते ही विधायक रामबाई परिहार एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वन विभाग की टीम को, दो टूक शब्दों में कहा कि आप कुछ कीजिए नहीं तो अब हमको ही कुछ करना पड़ेगा। रामबाई ने कहा कि हर घर में हथियार हैं,तो दूसरी और पूर्व मंत्री ने कहा आप हमें परमिशन दे दो तो हम ही निपटा देंगे।

इस बातचीत का एक वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी आरही हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version