मध्यप्रदेश में रात्रि कर्फ्यू के प्रतिबंध खत्म!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
22/फरवरी/2022
भोपाल…
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। पॉज़िटिविटी रेट 1 प्रतिशत से भी कम हो गया है।
उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज मध्यरात्रि से रात्रि कर्फ्यू #NightCurfew के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं।
मेरी (शिवराज सिंह चौहान) समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि मास्क पहनें, कोरोना प्रोटोकॉल #CovidAppropriateBehaviour का पालन करते रहें। होली, रंगपंचमी और अन्य आगामी त्योहारों में लापरवाही न बरतें, समस्त सावधानियों का पालन करें, स्वस्थ रहें : सीएम मप्र शिवराज सिंह चौहान…
फ़ाइल फोटो CM

