Site icon Kesaria News

मुख्यमंत्री के गृह जिले के प्रशासन पर उन्ही की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने लगाया अपराधी होने का आरोप!

महाशिवरात्रि पर्व के एक दिन पूर्व सीहोर में 11 लाख रुद्राक्ष अनुष्ठान जैसे अभूतपूर्व सनातनी धार्मिक कार्यक्रम को बीच में रोकने का दबाव बनाने का प्रशासन का आपराधिक कृत्य कहाँ तक जायज है?? सिर्फ लापरवाही या प्रशासन की माननीय CM Madhya Pradesh की छबि को खराब करने का आपराधिक प्रयास! : कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महासचिव भाजपा….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

01/मार्च/2022

भोपाल/सीहोर, म.प्र.

मुख्यमंत्री का गृह जिला है सीहोर,यहां की बुधनी विधानसभा से विधायक हैं शिवराज…

महाशिवरात्रि के पूर्व कल 28 फरवरी को मप्र के सिहोर जिले में एक विशाल धार्मिक आयोजन/कार्यक्रम रखा गया था,जिसमे 11लाख रुद्राक्ष अनुष्ठान कार्यक्रम था,जिसमे बड़ी संख्या में सीहोर में श्रद्धालुओं को पहुंचना था,लेकिन प्रशासन ने इस कार्यक्रम को मंजूरी नही दी। जिसके चलते आज मप्र के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूज्य सन्त पंडित प्रदीप मिश्र से फोन पर बात की।

अभी मामला शांत भी नही हुआ था कि मप्र बीजेपी के कद्दावर नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी गुस्सा फूट गया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर सीएम शिवराज सिंह को लिखी चिट्ठी सार्वजनिक करते हुए लिखा है…

महाशिवरात्रि पर्व के एक दिन पूर्व सीहोर में 11 लाख रुद्राक्ष अनुष्ठान जैसे अभूतपूर्व सनातनी धार्मिक कार्यक्रम को बीच में रोकने का दबाव बनाने का प्रशासन का आपराधिक कृत्य कहाँ तक जायज है??
सिर्फ लापरवाही या प्रशासन की माननीय CM Madhya Pradesh की छबि को खराब करने का आपराधिक प्रयास!

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version