Site icon Kesaria News

खरगोन में रामनवमी के दिन बवाल,शोभायात्रा पर पथराव- आगजनी! एसपी घायल..

खरगोन में घरों में आग लगाई। उन्मादी भी़ड़ ने पेट्रोल बम भी फेंके, एसपी पर भी हमला, पुलिस ने दंगाइयों पर दागे आंसू गैस के गोले।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

खरगोन,मप्र
सोमवार 11/अप्रैल/2022

खरगोन शहर के तालाब चौक क्षेत्र में रविवार के दिन श्रीरामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर इमलीपुरा क्षेत्र की गली में पथराव कर दिया गया। इस घटना के बाद अलग-अलग इलाकों में भी पथराव हुआ। तालाब चौक व गोशाला मार्ग पर कुछ घरों में आगजनी की घटना हुई। उन्मादीयों ने पेट्रोल बम भी फेंके। पथराव के दौरान नगर निरीक्षक बनवारी मंडलोई और एक पुलिसकर्मी सहित 2 अन्य लोग घायल भी हो गए। बाद में हालात को काबू में करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ चौधरी पर भी हमला कर दिया

गोशाला मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ की गई। एक साथ कई जगहों पर पथराव व आगजनी की घटनाएं होने से प्रशासन ने पहले प्रभावित क्षेत्रों और बाद में पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। घटना के बाद गोशाला मार्ग, कुम्हारवाड़ा, मोतीपुरा, टावर के समीप, गणगौर चौक आदि क्षेत्र में भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नगर निरीक्षक बनवारी मंडलोई घायल हो गए। पुलिस उप महानिरीक्षक तिलक सिंह, कलेक्टर अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीएम प्रियंका पटेल पहुंच गए। प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इसके बाद शाम 6 बजे प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई। लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए एलान,मुनादी करा दी गई।

एसपी घायल, कई क्षत्रों में भारी पुलिस बल तैनात स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान शाम करीब 7ः30 बजे एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर हमला कर घायल कर दिया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कर्फ्यू वाले क्षेत्र तालाब चौक, गोशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शोभायात्रा की शुरुआत में ही पथराव की घटना हुई।

भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस को दंगाइयों पर आंसू गैस के गोले चलाने पड़े। उन्मादी भीड़ को खदेड़ा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पूरे शहर में कर्फ्यू लगाया गया है: एसएस मुजाल्दे ADM

देर रात जिले की कलेक्टर अनुग्रहा पी ने अन्य अधिकारियों और फोर्स के साथ, घटना घटित क्षेत्रों में मार्च किया,साथ ही अन्य अधिकारियों और पुलिस के साथ घटना पर नजर बनाई हुई हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति स्थापित है!

रविवार की इस घटना पर भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर लिखा.. “बुलडोज़र मामा के राज में इतनी हिमाक़त एक एक पत्थर का हिसाब होगा. आगज़नी की वसूली भी होगी.

अब सोचो कितने पंचर जोड़ने पड़ेंगे.”

#खरगोन #बुलडोज़र_मामा

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version