Site icon Kesaria News

घर पर पंजाब पुलिस के पहुंचने पर बिफरे कुमार विश्वास,सीएम भगवंत मान को आगाह…

पंजाब पुलिस डॉक्टर कुमार विश्वास के घर पहुंची है। कुमार विश्वास के घर पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आगाह किया!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

20/अप्रैल/2022

केसरिया डेस्क…

दिल्ली,कुमार विश्वास kumar vishwas ने ट्वीट कर कहा कि,

सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे..

दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका (कुमार विश्वास) दावा था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक कवि कुमार विश्वास के हालिया बयान के बाद उन्हें सशस्त्र सुरक्षा की पेशकश की जा सकती है!

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version