नगर की बिटिया श्वेता और सुरभि बनेंगी सिविल जज…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
27/अप्रैल/2022
आलोक हरदेनिया, पिपरिया-नर्मदापुरम
पिपरिया – व्यवहार न्यायधीश(सिविल जज) वर्ग दो की परीक्षा में पिपरिया की दो बेटियों ने सफलता का नया अध्याय लिख दिया है। कु. श्वेता रघुवंशी और श्रीमती सुरभि कटकवार ने मोबाइल,इंटरनेट,सोशल मीडिया से दूरी बनाकर सफलता अर्जित की है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए किताबों,अखबार और दर्पण का सहारा लिया। आपको बता दें कि श्रीमती सुरभि कटकवार नगर के प्रतिष्ठित डॉ. सतीश और डॉ सीमा कटकवार के पुत्र सचिन कटकवार की बहू हैैं। सुरभि लगतार 2015 से सिविल जज बनने के लिए प्रयासरत थीं। उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए आखिरकार इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है।
वही कु.श्वेता रघुवंशी नगर के आरएनए एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य बी.एल.रघुवंशी की बिटिया हैं। श्वेता रघुवंशी ने पहली बार मे ही इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
फोटो में , डॉ सतीश कटकवार सीमा कटकवार, बीच मे उनकी बहू सुरभि।

