अजयगढ़ तहसील के ग्राम बरकोला के मंगला खोड़ा मे गरीबों को नही मिल पा रहा राशन!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
25/मई/2022
सचिन कुमार मिश्रा, पन्ना मप्र
मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मंच से हमेशा उदघोष करते हैं की गरीबों का राशन खाने वालों को बक्शा नही जाएगा! टू वहीं दूसरी और पन्ना जिले से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम संसाधन मंत्री ब्रजेन्द प्रताप सिंह का भी स्पष्ट कहना है की गरीब के अन्न के साथ अगर गड़बड़ी हुई तो सीधे जेल भेजा जाएगा।
लेकिन पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के अंतरगत ग्राम बरकोला के मंगला खोड़ा मे ग्रामीणों को होली के आस पास से नही मिला राशन (करीब तीन महीनो से) एक छोटे तबके के लोग परेशान,ग्रामीण लोगों ने जानकारी देते हुये बताया की कोटेदार संतोष यादव द्वारा बोला जाता है की अभी ऊपर से राशन आना बंद है। जब आयेगा तब मिलेगा,साथ ही लोगों ने जानकारी दी की कुछ व्यक्तियों को एक माह का अनाज देकर अंगूठा आदि लेकर बकाया माह का भी चढ़ा लिया जाता है! जिसे सुनकर हम भी हैरान रह गए।
इनका कहना…
तहसीलदार अजयगढ़ शिवदयाल प्रजापति से बात की गई तो उन्होंने बताया की जांच की जाएगी,दोषी पाये जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
कोटेदार संतोष यादव का कहना…
मेरे पास दो जगह की दुकान हैं। आगे एक मे बाटता हूं फिर दूसरे मे, मे तो सभी को आनलाइन वितरण करता हूं। फिर अगर आप देखना चाहें तो आनलाइन देख सकते हैं।

