पीजी कॉलेज जुड़े सुसाईड का मामला, AAP की प्रेस वार्ता के बाद जागे कांग्रेस जिलाध्यक्ष?
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
26/मई/2022
पिपरिया – पीजी कॉलेज से जुड़े आत्महत्याओं के मामले में बीते दिनों सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है , वही इस पूरे मामले पर लंबे समय से चुप मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग है, जिसका लेटर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
आप पार्टी ने की है सीबीआई जांच की मांग…
बीते दिनों आप के प्रदेश प्रवक्ता हर्षित शर्मा एवं अन्य नेताओं ने प्रेस वार्ता करके पूरे मामले पर तीखे सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की है। रैकवार बाबू की आत्महत्या वाले मामले में कल जीआरपी पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य राजीव माहेश्वरी के बयान दर्ज किये है। प्रयोगशाला प्रभारी के सुसाईड नोट में देहव्यापार एवं भ्रष्टाचार करने के भी आरोप लगाये गये है। निष्पक्ष जांच से ही पूरे मामले की सत्यता सामने आयेगी।

