पिपरिया पीजी कॉलेज से जुड़ी आत्महत्याओं का मामला ब्राह्मण समाज एवं विश्वकर्मा समाज ने सौंपा ज्ञापन …
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
27/मई/2022
नर्मदापुरम….
पिपरिया – शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज से जुड़े पूर्व प्रयोगशाला प्रभारी रैकवार बाबू एवं दैनिक वेतन भोगी मकरन्द विश्वकर्मा के परिवार सहित आत्महत्याओं का मामला दिनों दिन गर्माता जा रहा है।
आज विश्वकर्मा समाज एवं ब्राह्मण समाज के लोगो द्वारा मंगलवारा थाना पहुँचकर थाना प्रभारी उमेश तिवारी को वरिष्ठ अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग समाज द्वारा की गई है। आपको बतादे कि रैकवार बाबू के सुसाईड नोट में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एवं उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार , प्रताड़ना सहित अनैतिक कार्य करने के गंभीर आरोप लगाये गये थे।
रैकवार बाबू वाले मामले की जांच जीआरपी पुलिस कर रही है। वही मकरन्द विश्वकर्मा की परिवार सहित आत्महत्याओं के मामले की जांच स्टेशन रोड़ थाना पुलिस कर रही है। पूरे मामले को लेकर सत्ताधारी पार्टी के नेताओ ने अभी तक मामले पर चुप्पी साधे हुए है , वही आप पार्टी , कांग्रेस, बहुजन पार्टी , विश्वकर्मा समाज, एवं ब्राह्मण समाज के लोगो ने पूरे मामले के निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है ।
अब देखने वाली बात होगी क्या इस पूरे मामले को सीबीआई को सौपा जाता है या फिर पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

