एमपी के IAS वरदमूर्ति मिश्रा ने दिया इस्तीफा, राजनीति में आने की लगाई जा रहीं अटकलें…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
03/जून/2022
भोपाल, मप्र के खनिज विकास निगम में पदस्थ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और 2014 बैच के IAS वरदमूर्ति मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दो महीने पहले ही उन्हें IAS अवॉर्ड मिला था। बताया जा रहा है कि बुधवार को उन्होंने इस्तीफा मप्र के चीफ सेक्रेटरी को दिया है। यही नहीं, तीन महीने की एडवांस सैलरी भी जमा की गई है।
माना जाता है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में IAS मिश्रा मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीब माने जाते थे। इसी वजह से उन्हें कमलनाथ ने OSD बनाया था। बाद में कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी, जहां मिश्रा को बतौर रजिस्ट्रार नियुक्ति भी दी गई थी। भाजपा सरकार में वे वापस भोपाल आ गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे राजनीति में एंट्री ले सकते हैं।
इससे पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारी थे। वर्ष 1996 में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होकर डिप्टी कलेक्टर बने थे। उनकी छवि पब्लिक के बीच में जाकर काम करने की थी. मध्यप्रदेश के जिन इलाकों में मिश्रा पदस्थ रहे, वहां पब्लिक को उनसे मिलने में कोई परेशानी नहीं आती थी।

