Site icon Kesaria News

बूथ तो बहाना,कार्यकर्ताओं को है मनाना..

बूथ तो बहाना,कार्यकर्ताओं को है मनाना..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

आलोक हरदेनिया,नर्मदापुरम

पिपरिया, आज से भाजपा bjp ने बूथ विजय अभियान की शुरुआत की है , दरसल बूथ विजय अभियान तो एक बहाना असल बात तो कार्यकर्ताओ को साधना और मनाना है। क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में टिकिट को लेकर भाजपा में दावेदारों की एक लंबी फौज खड़ी हुई है। ऐसे में टिकिट नही मिलने से नाराज कार्यकर्ता कही बागी होकर चुनावी मैदान में न कूद पड़े इसी के मद्देनजर आज से भाजपा ने बूथ विजय अभियान के जरिये वार्ड के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर दस्तक देकर उनसे मिल रहे है। वरिष्ठ नेता,भाजपा नेता ये अपील कर रहे हैं कि पार्टी के ही अधिकृत प्रत्याशी को विजय बनाने में अपना पूरा जोर लगाएं और नगर सरकार के सिंहासन पर भाजपाई ही बैठे इसमें अपना पूरा योगदान देकर पार्टी को मजबूत करें।

अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है नपा अध्यक्ष का पद..

आपको बता दें की काफी लंबे समय तक पिपरिया की नपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा था। पिछले चुनाव में भाजपा के राजीव जायसवाल ने इस हार के सिलसिले को तोड़ते हुए रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।

भाजपा अपने इस जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी। और विरोधी लहर से बचने के लिए किसी ऐसे चेहरे को मैदान में उतारेगी जो सर्वमान्य के साथ साथ लोकप्रिय और निर्विवादित हो, जिसकी जीत की गारण्टी हो , क्योकि इस बार नपा अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा मतलब पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुना जायेगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version