Site icon Kesaria News

पवई जनपद पंचायत सीईओ चक्रवर्ती निलंबित!

पवई जनपद पंचायत CEO प्रसन्न चक्रवर्ती निलंबित ….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

04/जुलाई/2022

पन्ना, सचिन कुमार

कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पवई जनपद पंचायत के सीईओ प्रसन्न चक्रवर्ती को पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता, कर्तव्यविमुखता,गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कमिश्नर ने यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के तहत की है।

निलंबन अवधि में चक्रवर्ती का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत निवाड़ी निर्धारित किया गया है।

जनपद पंचायत पवई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चकवर्ती द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जाँच हेतु जाँच समिति का गठन कर जॉच प्रतिवेदन चाहा गया था। अधीक्षण यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं सहायक श्रम आयुक्त सागर संभाग सागर द्वारा जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसका परीक्षण करने पर पाया गया कि चकवर्ती द्वारा विभिन्न गंभीर अनियमिततायें की गई थी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version