Site icon Kesaria News

मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन और IPL प्रमुख रहे भगोड़े ललित मोदी ने की शादी!

सुष्मिता सेन ने की कथित भगोड़े ललित मोदी से शादी! बिजनेसमैन ने शेयर की एक्ट्रेस संग रोमांटिक फोटोज!

अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेक-अप के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ललित मोदी से क्या शादी कर ली है।

 

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

14जुलाई/2022

 

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैन्स को हैरान करती रहती हैं। वहीं हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने फैन्स के लिए एक ऐसी खबर दी है,जिसे सुन फैन्स हैरान रह गए हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने IPLफाउंडर ललित मोदी से शादी की है। दोनों की कई तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैन्स तो इन तस्वीरों को देख हैरान ही रह गए हैं।

लेकिन ऐसा है नही, क्योंकि खुद ललित मोदी ने अब से कुछ देर पहले एक और ट्वीट कर लिखा है।

“अभी केवल सुष्मिता सेन और वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी नही की है।”

दरअसल कुछ ही देर पहले किए गए ट्वीट के बाद भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया में ललित मोदी एवं सुष्मिता सेन की शादी की खबरें ट्रेंड होने लगी थी।

#lalitmodi #sushmitasen

हाल ही में IPL फाउंडर ललित मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की सुष्मिता सेन ललित के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। कभी दोनों एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं तो कभी कार में घूमते दिख रहे हैं।वहीं एक तस्वीर किसी ईवेंट की नजर आ रही हैं तो वहीं चौथी तस्वीर काफी पुरानी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ललित भी सुष्मिता को ‘बेटर हॉफ’, कहकर पुकारते हैं।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version