Site icon Kesaria News

भोपाल ईओडब्ल्यू की कार्यवाही,सरकारी बाबू शिकंजे में!

भोपाल ईओडब्ल्यू EOW की कार्यवाही,चिकित्सा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल में पदस्थ हीरो केशवानी के यहां छापा…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

03/अगस्त/2022

भोपाल,

राजधानी के संत हिरदाराम नगर में मिनी मार्केट रोड स्थित एक शासकीय कर्मचारी के यहां ईओडब्‍ल्‍यू ने दबिश दी। उक्‍त शासकीय कर्मचारी सतपुड़ा भवन में चिकित्‍सा विभाग में क्‍लर्क है। टीम ने मौके पर पहुंचते ही परिवार के सदस्‍यों के घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी और दस्‍तावेजों को अपने कब्‍जे में छानबीन शुरू कर दी।

घर में 85 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान क्‍लर्क ने फिनाइल पी लिया। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कर्मचारी के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात है।

टीम आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी।

कर्मचारी का नाम हीरो केसवानी है। विभाग को उसके खिलाफ लंबे समय से भ्रष्‍टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। सुबह करीब 8:00 बजे से ईओडब्‍ल्‍यू की टीम घर में तलाशी लेते हुए दस्‍तावेजों की पड़ताल कर रही है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version