बड़ी खबर सीएम शिवराज सिंह दिल्ली जाएंगे जेपी नड्डा सहित……करेंगे मुलाकात!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
Bhopal 29/अगस्त/2022
केसरिया डेस्क…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे।
कल दोपहर 4 बजे दिल्ली पहुचेंगे मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री कल राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट करेंगे ।
राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री चौहान की यह पहली आधिकारिक भेंट है ।
मुख्यमंत्री चौहान कल शाम में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आर.के सिंह से भेंट कर प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे ।
शासकीय मुलाकातों के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करेंगे ।
मुख्यमंत्री चौहान कल देर रात भोपाल वापस आएंगे ।

