Site icon Kesaria News

MP शराब माफिया का एसडीएम और तहसीलदार पर हमला!

एमपी कुक्षी थाना अंतर्गत अलीराजपुर मार्ग के पास शराब माफिया का जिला प्रशासन पर हमला!

 बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

13/सितंबर/2022

केसरिया डेस्क,

मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत कुक्षी अलीराजपुर मार्ग के ग्राम ढोला ढोल्या व आली के बीच शराब की गाड़ी पकड़ने के दौरान सोमवार की रात में कुक्षी एसडीएम नवजीवन विजय पंवार व डही नायब तहसीलदार राजेश भिड़े के साथ कार्यवाही के दौरान झुमा झटकी और मारपीट की गई।

मौके पर तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ भी किये जाने की खबर है।

दूसरी और मध्य प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज के.के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा…

धार जिले के कुक्षी में शराब माफियाओं द्वारा अलसुबाह एडीएम व नायब तहसीलदार पर हमला!!

गोली भी चली?

बताया जा रहा है शराब माफिया – हमलावर स्थानीय भाजपा के प्रभावी नेता के करीबी हैं!!

अब “हिंसक मप्र”?????
@drnarottammisra @ChouhanShivraj @OfficeOfKNath https://t.co/PsFXYnDzUe

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version