Site icon Kesaria News

सागर में युवक की कार से कुचल कर हत्या! प्रशासन ने भाजपा नेता के होटल का अतिक्रमण तोड़ा!

चुनावी रंजिश के चलते युवक की हत्‍या, लाठी-डंडे से पीटने के बाद कार से कुचला,आरोपी BJP नेता की होटल पर चला बुलडोज़र!

सागर, मप्र

23/दिसंबर /2022

 

सागर, मप्र…..

सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया से आतंक भरी तस्वीर सामने आई है। जिसने पूरे क्षेत्र को दहलाकर ही रख दिया है। गुरुवार रात एक युवक की सरेराह हत्या के बाद लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। करीब 4 घंटे तक चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन का अमला और भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। जिसके बाद बीजेपी नेता की होटल के अतिक्रमण तोड़ा गया। लेकिन इस कार्रवाई से असंतुष्ट लोग जाम खोलने को तैयार नहीं दिखे इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवाया।

पूरा मामला सागर के मकरोनिया का है जहां चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक की लाठी-डंडे और कुल्‍हाड़ी से हमले के बाद कार से कुचलकर हत्‍या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। झगड़े में जगदीश पिता पूरन यादव उम्र 30 साल निवासी कोरेगांव की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल है जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

लाठी- डंडे और कुल्‍हाड़ी से किया हमला, फिर कार से कुचला…

घायल सोनू यादव ने बताया कि उसके चचेरे भाई पवन यादव का रात करीब 10.30 बजे फोन आया। पवन प्रकाश डेरी संचालक है उसने फोन पर बताया कि गुप्ता परिवार के 7-8 लोग मेरी डेरी पर आकर झगड़ा कर रहे हैं। तभी मैं अपनी बाइक पर जगदीश यादव निवासी कोरेगाव को बैठाकर प्रकाश डेरी पर पहुंचा था। वहां पर नवीन यादव देशराज कुर्मी मौजूद थे। एक ही परिवार के करीब 7-8 लोग हाथ में लाठी-डंडे और कुछ कुल्हाडी लिये पवन के साथ मारपीट कर रहे थे। मैनें और जगदीश यादव ने बीच बचाव किया, इसके बाद सभी ने मिलकर हम दोनों के साथ भी लाठी-डंडे और कुल्हाडी की मूद से मारपीट शुरू कर दी।

सोनू के मुताबिक जगदीश उसे बचाने दौड़ा तो उसके सिर पर लाठी मार दी। बचाने आए आर्यन यादव, नवीन यादव और देशराज से भी आरोपियों ने मारपीट की है। इसके बाद जगदीश अपनी जान बचाकर मकरोनिया चौराहा तरफ भागे तो लवी गुप्ता ‘अपनी काले रंग की कार से आया और उसके ऊपर चढ़ा दी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version