मध्यांचल ग्रामीण बैंक की बृजपुर शाखा में- कैशियर से परेशान आमजन…
सोमवार, 6 फरवरी 2023
सचिन कुमार,पन्ना
पन्ना जिले के अंतर्गत स्थित, मध्यांचल ग्रामीण बैंक बृजपुर शाखा मे कैशियर मनीषा जैसवाल की मनमानी से किसान, वृद्ध लोगो सहित ग्राम के अन्य नागरिक परेशान , कई बार ग्रामीण लोग शिकायत कर चुके! लेकिन विभाग नही कर पा रहा कोई कार्यवाही। आस पास कोई बैंक नही होने के कारण और भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
केशियर मैडम का जब मन होता है तब आती हैँ…
लोग बैंक के सामने दो- दो घंटे करते रहते है ! इंतजार और अंत में जब मैडम नहीआयीं या विलंब से आई तो लोगो को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है! लोगो ने जानकारी देते हुए बताया, की घर मे सदस्य बीमार है, हम बैंक से पैसे लेने आये है, लेकिन ऐसी स्थिति मे भी हमारा पैसा हमे नही मिल रहा अब क्या करे!

