Site icon Kesaria News

आज कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाएगी अविश्वास प्रसताव!

जीतू पटवारी के निलंबन से नाराज़ एमपी कांग्रेस लाएगी विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव… No confidence motion

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह एवं विधायक जीतू पटवारी ने की संयुक्त पत्रकार वार्ता…

भोपाल, 02 मार्च 2023

विशेष प्रतिनिधी…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की विधानसभा और हर विधानसभा इसलिए बनाई है की हम अपनी बात रख सके।

विधानसभा में हमारे साथियों ने आज कई मुद्दे उठाए, कोई ऐसा मुद्दा नहीं था, जिसका सबूत नहीं हो। सरकार द्वारा 24 हजार करोड रूपए का ब्याज प्रति साल दिया जा रहा है। सब मुद्दों पर जवाब देने की जगह यह पहले से तय करके आए थे कि सदन नही चलने देंगे। इनकी योजना है की सदन नहीं चले। विधानसभा से एक सदस्य का निलंबन करना, गला घोटना है।

कमल नाथ ने कहा कि हमने यह तय किया है हम विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में खाना और नाश्ते को लेकर सवाल किया है। सब ने मिलकर तानाशाही चलाई। विधानसभा अध्यक्ष जी पार्टी के सदस्य बनकर यह निलबन का काम कर रहे है। उन्हांने टेबलेट को लेकर कहा कि मैंने टेबलेट इसलिए वापस कर दिया, क्योंकि वह ‘मेड इन चाइना’ था।

विधायक जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा कि निलंबन करना कोई बडी बात नही, बात यह है की, जिस व्यक्ति ने सचाई और निष्टा की कसम खाई वह सरकार के कहने पर निलंबन का आदेश कर रहा है। सच का सामना यह नहीं कर सकते है। एक तरफा कर्जा लेना और दूसरी तरफ सरकारी संपत्ति बेचना, यह लोग लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित कर रहे हैं। इसका खामियाजा इनको भुगतना पड़ेगा।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी ने कोई गलत काम नहीं किया, वे जनता का मुद्दा उठा रहे थे और उस पर सरकार को घेर रहे थे। जनता के सामने सच्चाई न आ जाये इसलिए श्री पटवारी को निलंबित किया गया जो घोर निंदनीय है।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version