शहीद दिवस आज याद किये गए शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु…
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
भोपाल,23/मार्च /2023
आज Shaheed Diwas 2023, देश में शहीदों के सम्मान एवं उनके बलिदान को याद करने के लिए आज का दिन (23 मार्च) को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को आज श्रद्धांजलि दी जाती है।
दरअसल, आज ही के दिन भारत माता के इन सपूतों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने फांसी की सजा को गले लगाया था। शहीद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों शहीदों के बलिदान को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा..
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को भारत हमेशा याद रखेगा। ये ऐसे महान व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट
India will always remember the sacrifice of Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru. These are greats who made an unparalleled contribution to our freedom struggle. pic.twitter.com/SZeSThDxUW
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2023
भोपाल अमर शहीदों को याद किया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने, भोपाल में एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के साथ-साथ अमर शहीद हेमू कालानी को भी याद किया।

