Site icon Kesaria News

अमेरिका में पुल से टकराया जहाज, पुल टूटने से कई वाहन गिरे पानी में

बाल्टीमोर। अमेरिका में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। बाल्टीमोर में एक मालवाहक जहाज फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज से टकरा गया। इसे पुल ढह गया। हादसे के समय पुल के ऊपर से गुजर रहे वाहन पानी में गिर गए। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
जहाज की टक्कर के बाद आग भी लग गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, जब पुल ढहा, उस समय लगभग 7 श्रमिक वहां काम कर रहे थे। साथ ही तीन से चार वाहन भी गुजर रहे थे।
घटना के बाद पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version