Site icon Kesaria News

हाईकोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर कल सुनवाई, हिरासत में कई नेता

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
31 मार्च की रैली की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा बैठक की जा रही है। पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवधन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है।
भाजपा के प्रदर्शन के बीच पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि जेल से सरकार चल रहे हैं। जो दिल्ली के लोगों के हित में नहीं है। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि क्या अभी तक उनकी आत्मा सोई हुई है। आपको अभी इस्तीफा दे देना चाहिए। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झूठी सहानूभूति ले रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर एक वीडियो के साथ पोस्ट साझा की। पोस्ट पर लिखा कि पीएम आवास की तरफ मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है। जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version