Site icon Kesaria News

एमपी डायरेक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक में माली बने भोपाल के संयोजक…

मध्यप्रदेश डायरेक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक में सचिन माली बने भोपाल जिले के संयोजक…

भोपाल,मध्यप्रदेश

04/09/2024 —— खेल संवाददाता…

भोपाल डायरेक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक आज 3 सितंबर को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम भार्गव की अध्यक्षता में महात्मा फुले हाल, बिट्टन मार्केट में आयोजित की गई। इस बैठक में डायरेक्ट वॉलीबॉल के आगामी आयोजनों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो कि इस खेल के विकास और प्रसार में मील का पत्थर साबित होंगे।

बैठक में एक अहम निर्णय भोपाल जिले के संयोजक के पद के लिए लिया गया। डायरेक्ट वॉलीबॉल प्रमोशन एसोसिएशन – इंडिया के चेयरमैन श्री अफ़रोज़ शाह ख़ान की अनुशंसा पर, एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रोहित सिंह ने खेल प्रेमी और युवा नेता सचिन माली को भोपाल जिले का संयोजक मनोनीत किया। यह नियुक्ति संगठन के भविष्य के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कि खेल के विकास में सचिन माली के उत्कृष्ट योगदान की संभावना को दर्शाता है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर रहे समाजसेवी जी.पी माली और अफ़रोज़ शाह ख़ान की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के डायरेक्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी रमेश तिवारी, सुभाष श्रीवास्तव, अज़ीज़ मुस्तफ़ा, जे पी मालवीय, हिमांशी चौबे, कैलाश तनवानी, पुरुषोत्तम रूपचंदानी, भानु भारद्वाज, आर के जोशी, फरहान उद्दीन एवं एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने सचिन माली का फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राधेश्याम भार्गव ने कहा, “सचिन माली जैसे युवाओं का एसोसिएशन से जुड़ना, न केवल संगठन के लिए बल्कि पूरे खेल समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें पूरा विश्वास है कि सचिन माली के नेतृत्व में भोपाल जिले में डायरेक्ट वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।”

सचिन माली की इस नियुक्ति से स्थानीय खिलाड़ियों में नया उत्साह देखा गया और यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भोपाल जिले में डायरेक्ट वॉलीबॉल के आयोजन और भी सशक्त और संगठित होंगे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version