बड़ी खबर बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
शहडोल /भोपाल 21 जुलाई 2019
मप्र में रेत माफियाओं के होंसले अब इतनी बुलंदी पर हैं कि उनके अंदर कानून का ख़ौफ़ भी नही बचा है और शायद इसीलिए लगातार सरकारी अमले पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं
आए दिन माफिया अधिकारियों पर हमले कर रहे है।
ताजा मामला हाल ही का है जहां मप्र के शहडोल में रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए तहसीलदार पर रेत माफिया पिता पुत्र ने न केवल हमला बोला बल्कि ट्रेक्टर से कुचलने का भी असफल प्रयास किया।
इससे पहले भी रेत माफियाओं द्वारा एसडीएम, खनिज विभाग के अधिकारी समेत वन विभाग कर्मचारियों पर हमला किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार,शनिवार को जिले के जयसिंह नगर अखडार नदी में रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए जयसिंह नगर तहसीलदार वी.के पटेल पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इतना ही नही माफियाओं ने उनके ऊपर ट्रेक्टर भी चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से ट्रेक्टर लेकर फरार हो गए, गनिमत ये रही कि तहसीलदार अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए ।
घटना के बाद भी अपनी जान की परवाह किये बिना तहसीलदार ने ट्रेक्टर का पीछा किया। और हमलावर रेत माफिया राम सजीवन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया वहीं माफिया राम सजीवन का पुत्र विवेक यादव जिसने हमला किया था और उसका साथी गोलू कोल मौके से भागने में सफल हो गया।
घटना के बाद भी पुलिस पर ढील और लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे है। अब तक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नही की गई है। वहीं तहसीलदार पटेल ने भी पुलिस पर सहयोग ना करने का आरोप लगाया है।
यहां बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को होशंगाबाद में अवैध उत्खनन के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने जा रहे नायब तहसीलदार ,आरआई और पटवारी पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया था।
हमलावरों ने सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की थी। घटना के बाद बाबई थाने में मामला दर्ज कर एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

