Site icon Kesaria News

समितियों के सहारे अपनी ज़मीन मजबूत करेगी कमल सरकार!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल मप्र 17 अगस्त 2018


मप्र की सत्ता मिले कांग्रेस को 8 माह हो चुके हैं।
इसी बीच लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस उबर नही पायी है। और इसी लिए अब नई रणनीति तैयार की जा रही है। जिसके बल पर निकाय चुनाव में पार्टी को जीत मिल सके। मप्र की कमलनाथ सरकार अब अपनी ब्रांडिंग पर फोकस कर रही है जिसके लिए कांग्रेस ने अब जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार कमलनाथ सरकार अब पंचायत और ज़िला स्तर पर समितियां बनाने पर विचार कर रही है। जिस से की सरकारी की योजनाओं और कामकाज को जनता तक पहुंचाया जा सके।
इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने प्रभारी मंत्रियों से चिट्ठी लिख कर समितियों के लिए सिफारिश करने को कहा है।

दरअसल, मप्र की कमलनाथ सरकार अब प्रदेश के युवाओं (खासकर कांग्रेस विचारधारा वाले) को आगे लाना चाहती है। यही कारण है पार्टी नई समितियों का गठन कर उनकी कमान युवाओं को सौंपने का मन बना रही है।
सरकार पंचायत स्तर पर युवा ग्राम शक्ति समितियां बनाने पर काम कर रही है। इसके पीछे ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने की बड़ी वजह बताई जा रही है। इन समितियों का कार्यकाल 3 साल का होगा।
जिन समितियों का प्रदर्शन अच्छा होगा उन समितियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा!
ये समितियां प्रभारी मंत्रियों की सिफारिश पर बनायी जाएंगी जिसके लिए सीएम कमलनाथ ने सभी मंत्रियों को चिट्ठी लिखी है ,कि वो अपनी सिफारिश भेजें।
हर पंचायत में बनने वाली इस समिति में 11 सदस्य होंगे।
प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर कलेक्टर समिति बनाएंगे।
ये समितियां अपनी ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी।
पंचायत की तर्ज पर जिला योजना समिति का गठन किया जाएगा।
जिलों में समिति सदस्यों की संख्या 10,15 और 20 तक होगी।
दरअसल मप्र में कांग्रेस को अपना खोया जनाधार बढ़ाना है एवं हाल ही में लोकसभा चुनाव में मिली भारी शिकस्त के बाद युवाओं को एक बार फिर वापस जोड़े रखने की भी चुनोती है और कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार करने के प्रयासों में से एक प्रयास ये भी बताया जा रहा है।
विगत 15 वर्षों में अधिकांश जगहों पर भाजपा का ही कब्ज़ा रहा है और इस कदम से कमलनाथ सरकार को अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार में भी सहायता मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही इस पूरी पहल को आगामी नगरीय निकाय के चुनावों मे टिकट कटने या अनदेखी से नाराज़ होने वालों को पहले से ही साध लेने की दृष्टि से भी देखा जा रहा है।


टीम केसरिया न्यूज़

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version