Kesaria News

राज्य पुलिस सेवा संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, जितेंद्र सिंह बने अध्यक्ष..

राज्य पुलिस सेवा संगठन चुनाव 2026: जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित..

rajya-police-seva-sangathan-chunav-2026-karyakarini

भोपाल, शनिवार 7 फरवरी….

राज्य पुलिस सेवा संगठन के कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2026 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संगठन के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुई थी। पूरी प्रक्रिया का संचालन पुलिस महानिरीक्षक (भा.पु.से.) पवन कुमार द्वारा निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह-सचिव एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। चुनाव उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

घोषित परिणामों के अनुसार वर्ष 1998 बैच के अधिकारी जितेंद्र सिंह को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। वर्तमान में वे जबलपुर अपराध शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इससे पूर्व वे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), एटीएस, साइबर क्राइम एवं इंदौर अपराध शाखा में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। उनके कार्य अनुभव को देखते हुए दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष: प्रणय नागवंशी

सचिव: शालिनी दीक्षित

कोषाध्यक्ष: रश्मि खुराना

सह-सचिव: सुदीप गोयलकर

समितियां इस प्रकार गठित की गई हैं—

उच्चस्तरीय कार्य समिति:

विजय प्रकाश पाल, गुरु प्रसाद पाराशर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, समीर यादव, राजेश सिंह भदौरिया, अनुराग राजपूत

प्रशासनिक समिति:

इरशाद शाह, संजय साहू, गोपाल सिंह धाकड़, दिनेश देशमुख, मनीष राज

कल्याण समिति:

नीरज पाण्डेय, सोनाली दुबे, अंशुमन अग्रवाल, पिंकी जिदवानी, स्वेता

सूचना प्रौद्योगिकी समिति:

प्रशांत चौबे, सुनील पाटीदार, संतोष पटेल, स्वेता, अरुण द्विवेदी

नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई गई है कि वह संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करेगी तथा सदस्यों के हितों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version