रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाये पर वचन न जाई.. क्या हुआ तेरा वादा? अतिथि विद्वान नियमितीकरण के लिए राजधानी में हो रहे परेशान…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
23/दिसंबर/2019 भोपाल मप्र
राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क में चल रहे प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों के धरना और आन्दोलन का आज 15वां दिन है। किन्तु एक सरकारी आदेश की प्रतीक्षा करते-करते अतिथि विद्वानों की आंखें पथरा सी गई हैं और सरकार है कि अपने अड़ियल रुख पर अड़ी हुई है।
अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ देवराज सिंह एवं डॉ सुरजीत भदौरिया ने बताया कि अनशन का आज 15वां दिन है। किंतु हमें सरकार के एक आदेश की प्रतिक्षा करते करते कई दिन और रात इसी पंडाल शीत लहर और ठंड में गुज़ार दिए है। जितना निष्ठुर ये सर्दी का मौसम है उनती ही निष्ठर हमारे विषय पर ये कांग्रेस सरकार बनी हुई है। जबकि हमने अपने अधिकार प्राप्ति की इस लड़ाई को केवल गांधीवादी एवं एक शिक्षक की गरिमा के अनुसार ही चलाया है। इसी कारण से लगातार हम शाहजहानी पार्क में 15 दिन से बैठे हुए है। सरकार से केवल एक ही विनती है की अतिथि विद्वानों के भविष्य को बर्बाद होने से बचा लें। हमारे परिवार आज सड़क में आ चुके है। क्या राहुल गांधी, कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी तथा उसके वचन पर विश्वास करने का यही फल हमें मिलेगा?
अब मुख्यमंत्रीजी से बची है आशा!
अतिथिविद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा में डॉ जेपीएस चौहान के अनुसार हमने राजधानी भोपाल में सत्ता के लगभग सभी गलियारों तक अपनी बात पहुचाने की कोशिश की है। इसमें हम काफी हद तक सफल भी हुए। अब आशा केवल मुख्यमंत्री जी से लगा रखी है कि वे हमारे मामले में संज्ञान लेंगे। अतिथि विद्वानों का प्रतिनिधिमंडल अब तक मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, विधायक आरिफ मसूद, सिद्धार्थ कुशवाहा,कुणाल चौधरी एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से अलग अलग रूप से कई बार मिल चुका है लेकिन परिणाम अब भी सिफर ही है। सभी ने केवल दिया तो सिर्फ आश्वासन लिखित आदेश की प्रतीक्षा में अतिथि विद्वान अभी भी राजधानी में डेरा डाले हुए है।
बहरहाल अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना दिया हुआ वचन निभाते हुए इन अतिथि विद्वानो को नियमितीकरण के आदेश की प्रति देते हुए आंदोलन समाप्त करवायेगी। या फिर आश्वासन पर आश्वासन देते हुए इन अतिथि विद्वानो के सब्र का इम्तिहान लेती रहेगी।
आलोक हरदेनिया विशेष संवाददाता खबर
For latest video news update, Plz like and subscribe our youtube channel also . Search in youtube…
