बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
माफिया के खिलाफ चल रही मुहिम की खुली पोल….मप्र के दबंग सीएम कमलनाथ की माफ़िया के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की भोपाल में निकली हवा!
भोपाल डेस्क
दरअसल भोपाल कांग्रेस के युवा नेता द्वारा कोलार क्षेत्र में अवैध निर्माण और गैरकानूनी ढंग से चल रहे होटल की एवं अवैध रूप से बनी इमारत की विगतदिनों शिकायत की गई थी।
जिसके चलते पीसीसी दफ्तर तक मामला सुर्खियों में है… और युवा नेता की शिकायत और मीडिया की सक्रियता के चलते बेमन से ही सही जिला प्रशासन और नगर निगम भोपाल ने कार्यवाही शुरू की जो अब कागजों तक ही सिमटी नज़र आरही है।

1 फरवरी 2020 को भोपाल नगर निगम के मुख्य नगर निवेशक नगर निगम ने एसपी दक्षिण को पत्र (क्रमांक- 6973/6982 भ.अ. श 2020) लिखकर बताया कि 05/फरवरी/2020 को अर्निंग पॉइंट मंदाकनी स्थित वेगस रेस्टुरेंट का अवैध निर्माण जो कि भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित है पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की जाना सुनश्चित है, जिसके लिए पुलिस बल की आवश्यकता है।
सूत्रों अनुसार जिस पर निगम प्रशासन को मौखिक सहमति भी आला पुलिस अधिकारियों की मिल गयी थी।
लेकिन आज बुधवार 5 फरवरी को निगम का अमला बेरंग लौट आया और कारण पुलिस बल उपलब्ध न होना बताया गया है।
केसरिया न्यूज़ को मिली जानकारी अनुसार मौके पर नगर निगम के युवा इंजीनियर यीशु मंडरई एक छोटे अमले के साथ उक्त अवैध निर्माण स्थल एवं कोलार पुलिस स्टेशन भी पहुंचे लेकिन उनको पुलिस अमला नही मिला।
जबकि उक्त कार्यवाही के लिए न ही एसडीएम,तहसीलदार पहुंचे और न ही निगम के वरिष्ठ अधिकारी।
जिस से एक बार फिर सरकारी तंत्र की माफिया के खिलाफ चल रही कार्यवाही में बेरूख़ी दिखी और अवैध अतिक्रमण कारियों की खुद को बचाये रखने की कोशिशें सफल होती नजर आरही हैं।
मौके पर नगर निगम प्रशासन की और से सिर्फ एक युवा सब इंजीनियर को भेजा गया चंद लोगों के साथ जबकि सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक कार्यवाही बड़ी होनी थी और इस कार्यवाही की जद में सिर्फ वेगास रेस्टुरेंट ही नही बल्कि उक्त इमारत अर्निंग पॉइंट भी जद में है, क्योंकि इस आलीशान काम्प्लेक्स पर भी निर्माण में नियमों की धज्जि उड़ाए जाने के आरोप हैं।
बहरहाल कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर एवं अन्य की शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन कार्यवाही करने से बच रहा है और साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस रेस्टुरेंट और बिल्डिंग पर कार्यवाही करने से बच रहे हैं क्योंकि उक्त कॉम्प्लेक्स के मालिक सत्ताधारियों के नज़दीकी बताए गए हैं एवं वेगास रेस्टुरेंट के संचालक के पिता भी मप्र शासन के बड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं।
खेर अब देखना ये है कि मप्र के दबंग सीएम कमलनाथ की मंशा के अनुरूप प्रशासन काम करेगा या वही पुराना राग दरबारी की तर्ज पर कागजों की कोरी कार्यवाही तक सीमित रहेगा।
केसरिया न्यूज़ को राहुल सिंह ने बताया कि उनपर भी कई प्रकार का राजनीतिक दवाब भी बनाया जा रहा है और कांग्रेस के नेता और पार्षदों के द्वारा भी दवाब बनाने की कोशिश की जा रही है ,लेकिन वो सीएम की मंशा अनुरूप सत्य का ही साथ देंगे एवं पूरे मामले पर अधिकारियों के सुस्त रवैये और अन्य लोगों द्वारा इस मामले को वापस लेने के लिए बनाए जा रहे दबाव की शिकायत सीएम कमलनाथ,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धने सिंह से लिखित रूप से करेंगे एवं कार्यवाही नही हुई तक उक्त लोगों के भी नाम सार्वजनिक करेंगे जो माफ़िया का साथ देने की कोशिश कर रहे हैं साथ ही उन्होंने ये भी बताया आज निगम प्रशासन पुलिस बल के अभाव में उक्त अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं कर पाया जिसको लेकर उन्होंने भोपाल डीआईजी इरशाद वली से भेंट की एवं पूरे मामले की जानकारी दी जिसपर उनको डीआईजी भोपाल ने आश्वस्त किया है कि पुलिस बल निगम को उपलब्ध कराया जाएगा और कार्यवाही में नियमानुसार सहयोग भोपाल पुलिस करेगी।