केयर एंड रिलीफ फाऊंडेशन द्वारा जवानों को बांधे गए रक्षा सूत्र….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms…
भोपाल
22/अगस्त/2021
मप्र,मंत्रालय (सचिवालय) सुरक्षा में नेतात 32 वीं बटालियन के जवानों के लिए केयर एंड रिलीफ फाउंडेशन, भोपाल (CRFB) द्वारा 21/अगस्त को रक्षा बंधन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में केयर एंड रिलीफ फाउंडेशन भोपाल की युवतियों के द्वारा बटालियन के लगभग 100 जवानों को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया गया।

जो जवान कर्तव्य निभाते हुए अपनी बहनों से दूर होते हैं, ये त्योहा उनके लिए अपनेपन का एहसास कराएगा.. मुख्य अतिथि के रूप में वल्लभ भवन सचिवालय/ मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विश्वास कुमार भटेले मौजूद रहे एवं उन्होंने भी अन्य जवानों के साथ रक्षा सूत्र बंधवाया…