Site icon Kesaria News

भोपाल जिला पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद मप्र कांग्रेस का एक्शन!

भोपाल जिला पंचायत चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद मप्र कांग्रेस का कड़ा एक्शन!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

शनिवार,30/जुलाई/2022

भोपाल ज़िला पंचायत चुनाव में अपने तीन सदस्य गंवाकर  मात खाने वाली कांग्रेस ने BJP की और से वोटिंग करने वाले सदस्यों और उनके परिजनाे को पार्टी से निकाला।

जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नवरंग गुर्जर जिनकी पत्नी रामकुंवर गुर्जर बीजेपी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं उनको, ज़िला सदस्य चंद्रेश राजपूत के जेठ रामगोपाल राजपूत को, ज़िला सदस्य विजिया राजोरिया के पति और फंदा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद राजोरिया को और उनके पति के भतीजे और जिला ग्रामीण युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित राजोरिया को पार्टी से निकाला।

मप्र कांग्रेस का भोपाल ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र..

आज जिला पंचायत अध्यक्ष की वोटिंग के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर किसी भी कांग्रेस जिला सदस्य ने बीजेपी को वोट दिया तो वह पार्टी में नहीं रहेगा और जब तक वह जिंदा है तब तक उसे कांग्रेस में नहीं आने देंगे।

इसके पूर्व जिला ग्रामीण कांग्रेस नेता और पूर्व भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अवनीश भार्गव की पत्नी रश्मि भार्गव को कांग्रेस की और से अध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिया गया था,लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने ही उनके खिलाफ जाकर बीजेपी की मदद से कांग्रेस नेता नवरंग गुर्जर की पत्नी रामकुंवर गुर्जर को अध्यक्ष बना दिया।

भोपाल एवं अन्य जिला पंचायत चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी में जश्न…

सूत्र कहते हैं, बीजेपी ने भोपाल कांग्रेस ग्रामीण की भीतरी खींचतान का फायदा उठाकर कांग्रेस की पूरी तैयारियो को ध्वस्त कर दिया। दरअसल अवनीश भार्गव भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से 2023 विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के प्रमुख दावेदारों में से एक थे।इसके साथ ही जिला पंचायत भोपाल में उनका दखल काफी मजबूत रहा है और वो पूर्व केंद्रीय मंत्री और मप्र कांग्रेस अध्यक्ष रहे सुरेश पचौरी के खास लोगों में गिने जाते हैं और इसी कारण उन्हें कांग्रेस के भीतरी अंतर कलह का शिकार होना पड़ा!

भोपाल जिला पंचायत में कांग्रेस हारी बीजेपी जीती! लेकिन भोपाल से सटे नर्मदापुरम (पूर्व में होशंगाबाद) में सत्ताधारी बीजेपी की मजबूत स्थिति होने के बाद भी वहां कांग्रेस जीत गई।

नर्मदापुरम,सेठानी घाट पर एकत्रित हुए कांग्रेस के विजई जिला पंचायत अध्यक्ष,सदस्य और नेता गण!

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version