गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने शोक व्यक्त किया…
भोपाल : 15 दिसंबर, 2022
मप्र के गृह, जेल, विधि विधाई एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र मिश्रा शैली के भोपाल स्थित निवास पहुँच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

गत दिनों शैलेंद्र मिश्रा के पिता श्री प्रह्लाद मिश्रा का देहावसान हो गया था। गुरुवार 15 दिसंबर को मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्व. प्रह्लाद मिश्रा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की इसके अलावा मंत्री मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बनाया।