Site icon Kesaria News

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस आवास योजना के तहत किया 144 आवास गृहों का किया लोकार्पण

प्रदेश की सुरक्षा मैं तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 11 हजार 500 मकान बनना आरंभ हो गए हैं और लगभग 10 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मध्य प्रदेश पुलिस आवास योजना के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में शिलापट्टिका का अनावरण कर 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम उपेन्द्र जैन तथा पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
बता दें, प्रदेश की सुरक्षा मैं तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 11 हजार 500 मकान बनना आरंभ हो गए हैं और लगभग 10 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। इसी कड़ी में भोपाल में 144 आवासों का शिलान्यास किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस का प्रयास है कि जिले से लेकर अनुभाग एवं थाना स्तर पर भी ऐसे भवन जल्द बनें, जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version