Site icon Kesaria News

पीएम मोदी 7 मई को फिर आएंगे एमपी, खंडवा और खरगोन में करेंगे चुनावी सभा

भोपाल। 7 मई को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फिर मध्यप्रदेश आ रहे हैं | पीएम मोदी मप्र के खंडवा और खरगोन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि मप्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में खंंडवा और खरगोन संसदीय सीट पर वोट डाले जाएंगे।
मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को कराया जाएगा। इस दिन देवास, उज्‍जैन, मंदसौर, रतलाम और इंदौर लोकसभा सीट के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
बता दें कि मध्‍य प्रदेश में तीसरे चरण की लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर सभा, रैली और रोड शो का शोरगुल पांच मई को थम जाएगा।
इसके पहले आज भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की मध्‍य प्रदेश में सभा हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सागर लोकसभा के अंतर्गत वाली सिरोंज विधानसभा में सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे । दूसरी ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुरैना में चुनावी सभा को सभा करेंगी।
इसी के साथ लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की वोटिंग में मध्‍य प्रदेश की मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होने जा रहा है। इन सीटों पर सभा, रैली और रोड शो का शोरगुल 5 मई को खत्म हो जाएगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version