Kesaria News

सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक सम्पन्न…

भोपाल केसरिया खबर केसरिया नज़र @sms

17 जुलाई 2019 भोपाल www.kesarianews.com
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्री परिषद की बैठक संपन्न हुई।
मीटिंग में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी है।

केसरिया न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्यालय के लिये नगरीय निकायों/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2019-20 के लिये 15 पदों को अस्थायी रूप से एक फरवरी, 2019 से 30 जून 2020 की अवधि के लिये सृजित करने के फैसले को मंजूरी मिली है।

इसके अतिरिक्त मीटिंग में सरकारी/शासकीय हेलीकाप्टर बेल-430, उसके स्पेयर्स एवं स्पेयर्स इंजिन अधिकतम 2 करोड़ 80 लाख 71 हजार 953 रूपये का प्रस्ताव देने वाली संस्था मेसर्स थम्बी एविएशन प्रा.लि. केरला और शासकीय हेलीकाप्टर बेल-407 सीरियल नं. 53540 एवं उसके स्पेयर्स को अधिकतम 6 करोड़ रूपये का प्रस्ताव देने वाली संस्था मेसर्स आक्सफोर्ड इंटरप्राइजेस प्रा.लि. पुणे को बेचे जाने, सुप्रीम कोर्ट (SC) में दायर अवमानना याचिका में पारित आदेश के अनुसार 188 विस्थापित परिवारों को लाभ देने और ओंकारेश्वर परियोजना के शेष अन्य 379 विस्थापित परिवारों को भी विभागीय प्रस्ताव अनुसार लाभ दिए जाने, आदि प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

File photo

बैठक में शासन द्वारा उत्कृष्टता केन्द्र (CoE) के लिये वित्तीय सहायता की एक योजना शुरू करने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। यह योजना अगले 5 वर्ष के लिये प्रभावशील होगी। उत्कृष्टता केन्द्र योजना में इंजीनियरिंग/पॉलीटेक्निक महाविद्यालय/आईटीआई संस्थानों/महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों/प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। योजना में न्यूनतम 85 प्रतिशत पूंजी निवेश आवेदक पात्र संस्था द्वारा तथा शेष अधिकतम 15 प्रतिशत वित्तीय भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version