नर्मदा संरक्षण के लिए 200 से भी अधिक कांवड़ यात्री पहुचेंगे भोले के दरबार में
केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms , 18जुलाई2019
पिपरिया,होशंगाबाद – नर्मदा नदी के संरक्षण की मनोकामना लेकर,सांडिया घाट के नर्मदा तट से कांवड़ में नर्मदा जी का जल लेकर भगवान शिव पर जल अर्पित करने पचमढ़ी जा रहे है । ये भक्त पचमढ़ी में बड़े महादेव पर कांवड़ का जल अर्पित करेंगे। रेवा सेवा भक्त मंडल के बलराम पटेल ने बताया कि नर्मदा जी मे हो रहे अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगना चाहिए।
जय माता दी समिति ने किया स्वागत

श्राद्धालुओ का पिपरिया नगर प्रवेश में होते से ही जय माता दी समिति द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय रेवा सेवा भक्त मंडल द्वारा निरंतर 11 वर्षो से यह कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस कांवड़ यात्रा में 200 से भी अधिक भक्त नर्मदा जी का जल सावन के पवित्र माह में भगवान शिव पर चढ़ाने जा रहे है। जय माता समिति सदस्य संजू शर्मा, दीपू पालीवाल, छगन कुशवाहा, चिंटू शुक्ला, मनोज राठी समेत सभी सदस्यों ने यात्रा में शामिल सभी भक्तों का स्वागत कर प्रसादी दी।