ठेकेदार की मनमानी को मौन हो देख रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी…
पन्ना,मध्य प्रदेश 18/05/2024
ठेकेदार की मनमानी को मौन हो देख रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी…
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही आमजन की सड़क, ठेकेदार रविशंकर जायसवाल के साथ सहयोगी की भूमिका में नजर आ रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बी.के त्रिपाठी…
पन्ना,मध्य प्रदेश 18/05/2024
रिपोर्टर- सचिन कुमार…
एंकर- मामला पन्ना जिले के अंतर्गत , सकरिया- ककरहटी- गुनौर- डिभौरा सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है । जहाँ सभी नियम, मानकों को दरकिनार किया जा रहा है और भ्रष्टाचार की आहट सबको सुनाई और दिखाई भी दे रही है। लेकिन फिर भी विभागीय मौन चिंता का विषय बना हुआ है।
भारी भरकम बजट से बन रही रोड में गिट्टी की जगह चचरा का जमकर उपयोग किया जा रहा है और पुलिया निर्माण मे रेत की जगह डस्ट का उपयोग भरपूर मात्रा में कर ठेकेदार लगा रहा भारी भारी बजट को ठिकाने!
ठेकेदार मनमाने तरीके से बना रहा रोड जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान!मीडिया में खबरें आने के बाद भी नहीं सुधर रहे हालत और सड़क की गुणवत्ता।
पन्ना लोक निर्माण विभाग कार्य एजेंसी के अंतर्गत बनाई जा रही रोड में भारी अनियमितताएं का आलम लगातार जारी है।
जानकारी ये भी मिल रही है की अब विधायक ने भी खुलकर घटिया निर्माण का विरोध करने का मन बना लिया है और कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है।

