Site icon Kesaria News

MP पल-पल बदल रहा मौसम: इन जिलों में लू और आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

आज मध्यप्रदेश में मौसम 2 अलग-अलग रंगो में देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में लू का असर रहेगा तो वहीं कुछ जिलों में आंधी-बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आज यानी कि बुधवार को प्रदेश के 32 जिलों में लू, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगर बात करें बीते दिन मंगलवार की तो दिनभर तेज गर्मी देखने को मिली। शाम को आंधी चलने लगी और बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके बाद रात तक ठंडी हवाएं चलीं। वहीं प्रदेशध के कई शहरों में तेज गर्मी भी रही।
अगर प्रदेश के टॉप शहरों की बात करें तो पृथ्वीपुर, ग्वालियर, नौगांव, बिजावर, खजुराहो, शिवपुरी, सतना, गुना, दमोह और शहडोल शामिल जमकर तपे।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। जिसके हिसाब से समय पर मध्यप्रदेश में एंट्री करेगा। वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आंधी और बारिश का दौर बन रहा है। वहीं, गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा।बात करे अगले 4 दिनों के मौसम की तो 5 जून को आज रायसेन और खंडवा के साथ बैतूल में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू और बारिश का यलो अलर्ट है। तो वही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, आगर-मालवा, उज्जैन, धार, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, हरदा, शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, अशोक नगर, विदिशा, सागर, नर्मदापुरम, दमोह, बालाघाट और पांढुर्णा में आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version