Site icon Kesaria News

100 में लगा धागा…. थाने से चोर भागा, दीवार पर छोड़ा ये सबूत

नीमच: शहर के बघाना थाने में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां पुलिस की गिरफ्त से एक चोर छत फांदकर फरार हो गया। दरअसल, सोमवार को बघाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को धर दबोचा था। इनमें से एक चोर चंदन मीणा पुलिस को चकमा देकर थाने की छत से कूदकर फरार हो गया। ऐसी घटना से बघाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

थाने की छत को कूदकर भागा आरोपी

पुलिस ने बताया कि सोमवार को बाइक चोरी के मामले में प्रकाश, राहुल और चंदन मीणा को गिरफ्तार किया गया था। रात के अंधेरे में चंदन मीणा मौका पाकर थाने की छत पर पहुंच गया और दीवार फांदकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाकर उसे अगले दिन सुबह फिर से गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी आए लापरवाही के किस्से

इस घटना से पहले भी बघाना पुलिस की लापरवाही के किस्से सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले थाने में तैनात एक ASI ने एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

आरोपी पर दर्ज हुआ मामला

इस घटना के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी चोर से पूछताछ की जा रही थी, तभी वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version