Kesaria News

किसान और मजदूर की सुध कब लेगी पुलिस!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

पिपरिया, होशंगाबाद 21 जुलाई 2019

किसान और मजदूर की कब सुध लेगी पिपरिया पुलिस! चोरी और लूट के आरोपी माल सहित अब भी फरार…

बीती 19 जुलाई को पिपरिया के अशोक वार्ड में भगवानदास सोनी से हुई लूट के मामले पुलिस ने लूट में सहयोग करने वाले 2 कुख्यात आरोपियों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाने का काम भले ही कर रही हो।

लेकिन सवाल तो अब यह उठता है कि आखिर पुलिस लूट के मुख्य आरोपी को कब तक पकड़ेगी और उनसे लूट की हुई सोने की चेन की बरामदगी कब तक कर पाती है।

क्या किसान और मजदूर के रुपये वापस दिला पायेगी पुलिस !

पिछले माह स्टेट बैंक से किसान के 2 लाख 22 हजार रुपये चोरी करने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है एवं बैंक के अंदर से रुपये चुराने वाले शातिर चोरों तक नही पहुँच पाई है।

शोभापुर रोड़ स्थित सेंट्रल बैंक में बिहार से मजदूरी करने पिपरिया आये मजदूर अपनी मेहनत के 45 हजार रुपये जमा करने आया तभी फार्म भरने के दौरान बैंक के अंदर से रुपये चुराने वाली गैंग का सदस्य एक लड़का रुपये वाला झोला लेकर गायब हो गया। बिहार के मजदूर ने केसरिया न्यू संवाददाता को बताया कि बिहार में भयंकर बाढ़ आई है परिवार के खाते में पैसे खाने पीने के समान खरीदने के लिए डाल रहा था, लेकिन पैसे बैंक के अंदर से ही चोरी हो गये। किसान और मजदूर के बैंक से रुपये चोरी के मामले में पुलिस किसी भी चोर को अभी तक नही पकड़ पाई है। तो वहीं पूरे मामले पर अभी तक किसी आला अधिकारी ने कोई एक्शन भी नही लिया है।

File Photo

केसरी न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version